file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हमीरपुर में मुख्यमंत्री के आगमन पर नजर आया उत्सवी माहौल

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, हमीरपुर

शुक्रवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे जब मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर स्थित गांधी चौक पहुंचे, पूरा शहर हर्ष और करतल ध्वनि से गूंज उठा। लोगों ने उत्साह के साथ पुष्पवर्षा की और फूल मालाओं से अपने प्रिय नेता का स्वागत किया।
शनिवार को दिन भर हमीरपुर उत्सवी माहौल से सराबोर रहा। हर आयु वर्ग के लोग मुख्यमंत्री से भेंट करने के लिए उत्सुक दिखे।  


भोरंज विधानसभा क्षेत्र के नगरोटा गाजियां से आए पंकज कुमार ने कहा कि शुक्रवार सायं से ही वह मुख्यमंत्री से भेंट करने के लिए आतुर थे। आज सुबह 10 बजे घर से चले और 11 बजे से गांधी चौक, हमीरपुर में मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे थे। मुख्यमंत्री का शानदार व्यक्तित्व है और लोगों से सीधे जुड़ कर संवाद करते हैं।
वहीं ताल निवासी निशांत कुमार ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद से ही प्रदेश के युवाओं में विशेष उत्साह है।

मुख्यमंत्री अनाथ बच्चों, एकल महिलाओं तथा समाज के वंचित वर्गों के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं बना रहे हैं। यही कारण है कि लोगों को उनमें उम्मीद की किरण नजर आ रही है।

युवाओं के लिए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का जीवन प्रेरणास्रोत है उन्होंने लंबा संघर्ष किया और आज राज्य के सबसे बड़े पद पर विराजमान हैं।
भूम्पल से आईं निशा कटोच ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर जिला के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए संघर्ष की मिसाल हैं। वह प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए दूरदर्शी सोच रखते हैं।

इलेक्ट्रिक व्हीकल शुरू करने का प्रदेश सरकार का निर्णय पूरे देश में एक क्रांतिकारी कदम है। यह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरगामी सोच को दर्शाता है, यह व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में एक मील पत्थर सिद्ध होगा।
इससे पहले, हैलीपैड से लेकर गांधी चौक तक स्थानीय निवासी जगह-जगह मुख्यमंत्री के इंतजार में खड़े रहे। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी का अभिवादन स्नेहपूर्वक स्वीकार किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

05 और 15 वर्ष के सभी विद्यार्थियों के आधार होंगे अपडेट

Sat Feb 4 , 2023
निदेशक उच्चतर शिक्षा ने शिक्षण संस्थानों और उप-निदेशकों को जारी किए आदेश एप्पल न्यूज, शिमलाप्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में 05 और 15 वर्ष के सभी विद्यार्थियों के आधार की बायोमेट्रिक अपडेट होगी। इसके लिए संस्थानों में आवश्यक बायोमेट्रिक अपडेट शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में निदेशक उच्चतर […]

You May Like

Breaking News