सैलरी न मिलने से एचआरटीसी सहित कई विभागों के कर्मचारी परेशान, आंदोलन की दी चेतावनी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है। 15 हजार से अधिक कर्मचारियों को मई महीने की तनख्वाह अभी तक नहीं मिल पाई है जिसमें अकेले साढ़े 11 हजार एचआरटीसी के कर्मचारी है।

वन निगम, श्रम एवं रोजगार, मेडिकल कालेज और जल शक्ति विभाग के कुछेक आउटसोर्स कर्मचारियों को भी इस बार सैलरी नहीं दी गई हैं जिससे कर्मचारी परेशान है और आंदोलन की सरकार को चेतावनी दी है।

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ड्राइवर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि परिवहन निगम के कर्मचारियों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है हर महीने सैलरी समय पर नहीं मिल रही है।

11 हजार एचआरटीसी के कर्मचारियों के अलावा 8 हजार पेंशनर को पेंशन नहीं मिली है।सरकार आर्थिक बदहाली का रोना रो रही है अगर स्थिति इतनी खराब है तो हिमाचल के सभी कर्मचारियों को सैलरी देरी से दी जाएं हर बार एचआरटीसी के कर्मचारी ही क्यों पिसते रहें।

हिमाचल की ट्रैज़री 1000 करोड़ रुपए के ओवर ड्रॉफ्ट चल रही है। हालांकि सरकार ने 800 करोड़ का लोन अप्लाय कर दिया है। इस लोन के अकाउंट में आने के बाद भी सरकारी खजाना 200 करोड़ के ओवर ड्राफ्ट में रहेगा।

यही वजह है कि विभिन्न बोर्ड, निगम और कुछ विभागों के कर्मचारियों को भी सैलरी नहीं मिल पा रही। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

केंद्र सरकार ने भी कर्ज़ की सीमा को घटा दिया है ऐसे में सुक्खू सरकार बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर काबू पाने के लिए संसाधनों को जुटाने में लगी है। आज या कल में कर्मचारियों को सैलरी मिल जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

साजिश- CM सुक्खू को क्यों दिल्ली से आ रहे बड़े- बड़े पत्रकारों के फ़ोन...?, CM का बड़ा बयान-"हमारी सरकार को बदनाम करने की हो रही कोशिश"

Thu Jun 15 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला एचआरटीसी कर्मचारियों के वेतन में देरी के चलते सरकार की खूब किरकिरी हो रही है। इस बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि जल्द ही हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को वेतन […]

You May Like

Breaking News