कुल्लू के तीयून गांव में अग्निकांड, 4 मकान जलकर राख

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, कुल्लू

कुल्लू जिला की लगघाटी के दुर्गम गांव तियुन में  बीती शाम आग लगने की एक घटना में चार मकान राख हो गए ।

इस घटना में लगभग 80 लाख रुपए की संपत्ति के नष्ट होने का अनुमान लगाया गया है।

प्रशासन की तरफ से एक टीम घटना स्थल को भेज दी गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मानगढ़ पंचायत के अंतिम गांव तियून में शनिवार शाम को एक मकान में आग लग गई जो जिसने धीरे-धीरे अन्य मकान को भी अपने चपेट में ले लिया।

हालांकि आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई थी परंतु गांव तक सड़क सुविधा न होने के कारण दमकल विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई जिससे प्रभावित परिवारों की संपत्ति जलकर राख हो गई।

प्रशासन की तरफ से प्रभावित परिवारों को फौरी राहत प्रदान की गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

नेर चौक अस्पताल में जल्द स्थापित होगी एमआरआई मशीन- मुख्यमंत्री

Mon Nov 25 , 2024
सीएम ने मंडी जिला के वरिष्ठ नेताओं के साथ विकासात्मक मुद्दों पर की चर्चा एप्पल न्यूज़, मंडी/शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ओक ओवर शिमला में मंडी जिला के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ जिला से संबंधित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी जिला […]

You May Like

Breaking News