सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

वर्षों से नॉन ऑपरेटिव विभागीय खातों को ऑपरेटिव करने के निर्देश, FD ब्याज से प्राप्त किए 500 करोड़- CM

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकारी विभागों में बैंकों में खुले खाते कई सालों से नॉन ऑपरेटिव हैं। इन खातों में काफी राशि पड़ी हुई है।

उन्होंने सभी विभागीय सचिवों को निर्देश दिए कि इन खातों को ऑपरेटिव किया जाए ताकि इस राशि का इस्तेमाल किया जा सके। वे प्रश्नकाल के दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल का जवाब दे रहे थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंक के अधिकारियों के साथ दो बार बैठक की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बैंकों में पड़ी एफडी के ब्याज का पांच सौ करोड़ रुपए प्राप्त किया है।

वहीं, विधायक रणधीर शर्मा ने पूछा कि एफडी जिन विभागों की थी, क्या उसका पैसा उन्हीं विभागों में खर्च होगा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग ट्रेजरी के अधीन होते हैं और जिसे जरूरत होगी, उस विभाग को बजट जारी किया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि खाते नॉन ऑपरेटिव क्यों हुए, इसके लिए क्या अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का पैसा उन्हीं बैंकों में जमा किया जाता है, जहां ब्याज की दर ज्यादा होती है। 

Share from A4appleNews:

Next Post

"बिजली बिल" के विधानसभा में "गलत आंकड़े" पेश करने की RS बाली ने "मांगी जांच", आहत होकर किया ऐलान "अपनी कोठी का बिल भी खुद भरेंगे"

Thu Aug 21 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष एवं विधायक आरएस बाली ने कहा कि एक जनवरी 2023से लेकर जुलाई 2025 तक की डिटेल बिजली बोर्ड से मांगी तो पाया कि ये डिटेल बिल्कुल अलग है। 32 महीनों का कुल बिल 298308 रुपए बना जबकि 14 महीने का बिल विधानसभा में […]

You May Like

Breaking News