एक और हादसा, मंडी की औट टनल में HRTC बस-ट्रक की टक्कर, 6 घायल

एप्पल न्यूज़, मंडी

मंडी ज़िला के औट टनल में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार कुल्लू से शिमला जा रही एचआरटीसी बस और एक ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें बस के चालक और परिचालक भी शामिल हैं। सभी घायलों को नज़दीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। राहत की बात यह है कि किसी की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए टनल में यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने बहाल कर दिया।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने 145 करोड़ रुपये की "यूटिलिटी डक्ट" परियोजना की समीक्षा की

Wed Oct 8 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में 145 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जा रही यूटिलिटी डक्ट के निर्माण कार्य की आज यहां समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण अधिकारियों को छोटा शिमला से विली पार्क तक निर्मित की जा रही 7 किलोमीटर लंबी डक्ट […]

You May Like

Breaking News