हिमाचल सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS/IFS अधिकारियों के तबादले

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में बजट सत्र के बीच बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सरकार ने 8 IAS/IFS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस निर्णय को प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने और विभागीय समन्वय मजबूत करने के तौर पर देखा जा रहा है।
मुख्य बदलावों में 2010 बैच के आईएएस संदीप कुमार को मंडलायुक्त कांगड़ा (धर्मशाला) नियुक्त किया गया है। वहीं 2014 बैच के आईएएस दुनीचंद राणा को एचपीएमसी का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है, साथ ही उन्हें एग्रो इंडस्ट्रीज और एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
इसी क्रम में आईएएस रामकुमार गौतम को स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड का एमडी लगाया गया है। फूड एंड सिविल सप्लाईज विभाग में कुमुद सिंह को नया निदेशक नियुक्त किया गया है।


एचपीएमसी के मौजूदा एमडी विनय सिंह को राज्य सहकारी बैंक का नया एमडी बनाया गया है। वहीं हाल ही में आईएएस में पदोन्नत हुए अक्षय सूद को सेटलमेंट ऑफिसर धर्मशाला तैनात किया गया है।
2023 बैच के आईएएस द्विज गोयल को एसडीएम पांवटा साहिब नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कई HAS अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं, जिनमें प्रशासनिक स्तर पर फील्ड और विभागीय जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है।
वन सेवा (IFS) के 1999 बैच के अधिकारी पुष्पेंद्र राणा को पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में निदेशक नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें डिजास्टर मैनेजमेंट का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।


पुलिस विभाग में भी बदलाव करते हुए आईपीएस संजीव गांधी को डीआईजी ट्रैफिक, टूरिस्ट एंड रेलवे (TTR) शिमला की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा जहूर एच जैदी को आईजी एपीटी, गुरदेव चंद शर्मा को डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर तथा अमित यादव को सेकेंड आईआरबीएन (सकोह, कांगड़ा) का कमांडेंट नियुक्त किया गया है।
इस व्यापक फेरबदल को बजट सत्र के बीच प्रशासनिक संतुलन बनाने और सरकार की प्राथमिकताओं को तेजी से लागू करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में पंचायत चुनावों के चलते "ट्रांसफर पर बैन", आयोग का सख्त आदेश

Wed Mar 25 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला State Election Commission Himachal Pradesh ने पंचायत राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के आगामी चुनावों को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण पर रोक लगा दी है।यह निर्णय Supreme Court of India के निर्देशों […]

You May Like

Breaking News