कांग्रेस SC विभाग का ट्रेनिंग कार्यक्रम शिमला में आयोजित

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग का यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिब व ट्रेनिंग विभाग के सह संयोजक महेंद्र जोशी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिब एवं ट्रेनिंग विभाग के प्रदेशाध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने ऑन लाईन भाग लिया।

\"\"


प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग के उपाध्यक्ष यशपाल तनाईक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से जिला शिमला,सोलन,सिरमौर,बिलासपुर,मंडी व कांगड़ा के पदाधिकारियों ने ऑन लाईन इसमें भाग लिया,जबकि शिमला से उदय नंद शर्मा,डॉ. पंकज मुसाफिर व विद्यासागर ने ट्रेनिंग दी।शिमला कार्यालय में सेन राम नेगी,शक्त राम कश्यप, नारायण त्रिशित,विपिन सिंह,बालक राम,नरेश चौहान, खजान सिंह,दर्शन सिंह,रमेश चंद,भीम सिंह गोर,रमेश कुमार ने भाग लिया।
तनाईक ने बताया कि चार घण्टों से अधिक समय तक चली इस ट्रेनिग में विभाग के पदाधिकारियों को कांग्रेस पार्टी के भाबी कार्यक्रमों की पूरी जानकारी देते हुए इनके प्रचार प्रसार बारे विस्तार पूर्वक दिशा निर्देश दिये गए।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में कोरोना से 33वीं मौत, नाहन के बुजुर्ग ने IGMC में तोड़ा दम, 6 हजार के करीब पहुंचा पॉजिटिव आंकड़ा

Mon Aug 31 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में कोरोना से एक और मौत हुई है। सोमवार सुबह आईजीएमसी में कोरोना संक्रमित सिरमौर के नाहन निवासी एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। 68 वर्षीय व्यक्ति को सांस की बीमारी से पीड़ित […]

You May Like