file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा रश्मि धर सूद की अध्यक्षता में यहां महिला मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की।

\"\"

मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए महिला मोर्चा की सदस्यों को प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की सदस्यों को सार्वजनिक स्थानों में फेस मास्क और परस्पर दूरी बनाए रखने के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं, नीतियांे और कार्यक्रमों को आम आदमी तक पहुंचाने का आग्रह भी किया, ताकि लोग इन कार्यक्रमों से लाभान्वित हो सकंे।

जय राम ठाकुर ने महिला मोर्चा की सदस्यों को विपक्ष द्वारा किए जा रहे झूठे प्रचार को उजागर करने के लिए तथ्यों पर आधारित सच्चाई जनता के सामने रखने का परामर्श दिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

त्रिलोक सूर्यवंशी कांग्रेस में शामिल, भाषा एवं संस्कृति विभाग के सहायक निदेशक पद से हुए हैं सेवानिवृत्त

Fri Dec 4 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला भाषा एवं संस्कृति विभाग से सहायक निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए कांगड़ा जिला से संबंध रखने वाले त्रिलोक सूर्यवंशी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की विधिवत रूप से सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने कहा […]

You May Like

Breaking News