वीरभद्र सिंह से मिलने IGMC पहुंचे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, 15 मिनट की चर्चा- जाना कुशलक्षेम

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इन दिनों अस्वस्थ चल रहे हैं और आइजीएमसी में एडमिट है वही बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार सुबह ही आइजीएमसी पहुचे ओर उनके परिजनों और डॉक्टरो से उनका स्वस्थ्य जाना।

जेपी नड्डा करीब 15 मिनट तक आइजीएमसी में रहे और वहां से वापिस कुल्लू के लिए रवाना हो गए। 

जेपी नड्डा ने कहा कि वह हिमाचल के 2 दिन के प्रवास पर आए थे बीते दिन बिलासपुर में कार्यक्रम था और आज  कुल्लू जा रहे हैं जहा संगठन की बैठक में हिसा लेंगे।

उन्होंने कहा की पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का अस्वस्थ होने की जानकारी उन्हें पहले से थी और उनका स्वस्थ्य नासाज चल रहा था और उनको देखने के लिए आईजीएमसी पहुचे ओर उनके परिवार के लोगों से मुलाकात हुई ओर डॉक्टरो से भी उनके स्वास्थ्य के जानकरी ली। 

डॉक्टर पूरी ताकत के साथ इसकी चिंता कर रहे हैं ओर  ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह जल्द स्वस्थ होकर दोबारा से  प्रदेश और   मानवता की सेवा करे।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने कुल्लू में ब्यास नदी पर बने भूतनाथ पुल के मुरम्मत कार्य का निरीक्षण, अधिकारियों को उचित रखरखाव और मुरम्मत के दिए निर्देश

Mon Jul 5 , 2021
एप्पल न्यूज़, कुल्लू मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कुल्लू में ब्यास नदी पर बने भूतनाथ पुल के मुरम्मत कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को इसके उचित रखरखाव और मुरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस पुल का जीर्णोद्धार 2.75 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। जय […]

You May Like

Breaking News