सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

आनी में ‘पराक्रम प्रवाह’ महा यात्रा में सैकड़ों लोगों ने राजा साहब को दी भावांजलि व पुष्पाजंलि

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

हिमाचल प्रदेश  के लाखों लोगों के दिलों  की धड़कन, देवी माता भीमाकाली  सराहन बुशहर के परमभक्त, प्रदेश में 6 बार मुख्यमंत्री के रूप में  जन सेवा  करने बाले  महा जननायक स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की अस्थियां गुरुवार को कलश यात्रा के रूप में आनी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर घुमाई गई।

इस अस्ति कलश यात्रा के गुरुवार दोपहर बाद आनी पहुँचने पर कॉंग्रेस जारीकर्ताओं सहित सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से राजा साहब के  अस्ति कलश पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हेँ अपनी भावांजली अर्पित की।

बीसीसी अध्यक्ष चंद्रकेश शर्मा ने बताया कि राजा वीरभद्र सिंह प्रदेश की ऐसी महान शख्सियत थी.जो बिकास के मसीहा थे और उनका प्रदेश की जनता के प्रति अपार  स्नेह था।उनकी क्षति प्रदेश के लिए अपूर्णीय है।
चंद्रकेश शर्मा ने कहा कि  अस्ति कलश यात्रा के दौरान हर गाँव हर कस्वे में सैकड़ों लोग राजा साहब की पुण्य आत्मा को पुष्पाजंलि दे रहे है। 
पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों ने श्रधेय राजा साहब की पुण्य आत्मा कोपुष्पांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना की।

इस दौरान कांग्रेस नेता युपेंद्र कांत मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रकेश शर्मा, बीडीसी अध्यक्षा विजय कंवर.ब्लॉक महिला कॉंग्रेस अध्यक्षा सीमा वर्मा. व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष फ़क़ीर चन्द वर्मा.सोनू चौहान,महेंद्र कायथ पूर्ण ठाकुर,,अनुपमा, हेमा,गुड्डी देवी,कल्पना ठाकुर. व सैना देवी आदि ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह एक नाम नहीं है देश और प्रदेश की शान है। नए बस अड्डे पर आउटर सिराज की जनता ने पुष्पांजलि अर्पित की  ।

आनी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी. महिला  कॉंग्रेस. युबा काँग्रेस. व्यापार मंडल,युवा मंडल,महिला मंडल,देवी देवता कारदार संघ,कर्मचारी यूनियन,समाजिक एवं धार्मिक संगठनो ने अस्ति कलश यात्रा के आनी पहुंचने पर श्रधेय राजा साहब की पुण्य आत्मा को नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित की है।

गुरुवार को  रामपुर बुशैहर से चली  अस्ति कलश यात्रा नोगली,दत्त नगर,निरसु, निरथ, बीथल, सैंज,लुहरी,बैहना,निम्ला, हरिपुर,बराड़, आनी, शमशर,गुगरा,चोवाई,दलाश में  घूमी जहाँ सैकड़ों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की हैऔर ये नारा गुंजायमान किया कि.,”देखो देखो कौन आया.कौन आया. शेर आया शेर आया ।

Share from A4appleNews:

Next Post

कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा "डिजिटल साथी-बच्चों का सहारा-फोन हमारा" कार्यक्रम, दिए जाएंगे 'स्मार्ट फोन'- जयराम

Thu Jul 15 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने डिजिटल साथी- बच्चों का सहारा, फोन हमारा अभियान के तहत शिमला में आयोजित कार्यक्रम को मण्डी जिला के बालीचैकी से वर्चुअल माध्यम द्वारा सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के कारण लाॅकडाउन के दौरान नई तकनीक बच्चों के लिए वरदान साबित […]

You May Like

Breaking News