file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मुक्त की ओर अग्रसर : टंडन

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है , इन उपचुनावों में ही और 2022 में भाजपा एक बार फिर भारी जीत दर्ज करने जा रही है। जिस प्रकार से देश कांग्रेस मुक्त हो चुका है और कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व पूरे देश भर में समापन की ओर बढ़ता चला जा रहा है , इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त होता दिखाई दे रहा है।


उन्होंने कहा कांग्रेस जब भी सत्ता में आई है उन्होंने जन कल्याण के लिए किसी भी प्रकार की नीति का निर्माण नहीं किया, आज इनके नेते केवल हिमाचल भ्रमण के लिए आ रहे हैं जिसको हम राजनीतिक पर्यटन भी कह सकते हैं। हम पूछते हैं कि इनके नेता आनंद शर्मा कितने लंबे समय से कहां थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता कौल सिंह का बयान पढ़ा उसे यह प्रतीत होता है कि कौल सिंह केवल एक बूथ के नेता बनकर रह गए हैं जो अपने विधानसभा क्षेत्र और संसदीय क्षेत्र की बात नहीं कर पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कांग्रेस के नेताओं को कोविड के समय भी हिमाचल प्रदेश की कभी याद नहीं आई, पर इन उपचुनावों में सभी हिमाचल प्रदेश घूमने आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल नारे देने वाली पार्टी है पर भारतीय जनता पार्टी धरातल पर काम करने वाली पार्टी है। कांग्रेस पार्टी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया पर गरीबों के लिए वास्तव में कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार ने किया। जिस प्रकार से कोविड-19 संकटकाल के समय देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन प्रदान किया गया वह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है ।
आज पूरे देश में और हिमाचल में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है जिसके अंतर्गत पूरी देश की जनता को मुफ्त टीके उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, यह भी कांग्रेश के नेताओं को नहीं दिखता।
उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी केवल परिवार से ग्रस्त है, केंद्र में गांधी परिवार से पूछे बिना एक पत्ता नहीं मिल सकता पर भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जहां चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है और एक गरीब परिवार का बेटा प्रदेश का मुख्यमंत्री।
भाजपा उपाध्यक्ष राम सिंह, पर्व सांसद मकेश्वर सिंह, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद, ज़िला अध्यक्ष भीम सेन और जिला महामंत्री अखिलेश कापूर उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिवधाम पर सवाल उठाने वाले सुधीर बताएं 250 करोड़ के धर्मशाला-मैक्लोडगंज रोपवे का क्या हुआ- करण

Mon Oct 25 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश भाजपा ने पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा से धर्मशाला-मैक्लोडगंज रोपवे प्रोजेक्ट का हिसाब मांगा है। भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी करण नंदा ने शिमला में आयोजित एक पत्रकार वर्ता को संबोधित करते हुए सुधीर शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा […]

You May Like

Breaking News