file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

विदेशी सेब से हो रही है भारतीय अर्थव्यवस्था प्रभावित, CM जयराम ने केन्द्रीय वित्त मंत्री से सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने का किया आग्रह

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, दिल्ली

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नार्थ ब्लॉक नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राज्य के सेब उत्पादकों के हित में सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों के सेब भारतीय बाजार में आ रहे हैं, जिससे राज्य की सेब अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है।

उन्होंने औद्योगिक विकास अनुदान योजना को दो वर्ष और बढ़ाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह योजना चालू वर्ष में समाप्त हो रही है।

मुख्यमंत्री ने मंडी हवाई अड्डे के निर्माण के लिए विशेष केंद्रीय सहायता उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष केन्द्रीय सहायता बढ़ाने का भी आग्रह किया।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री को आगामी वित्त वर्ष के लिए प्रस्तुत किए गए बजट में महिला सशक्तिकरण योजनाओं पर अधिक ध्यान केन्द्रित करने के सम्बन्ध में भी विस्तार से जानकारी दी।

मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने राज्य की विकासात्मक मांगों के बारे में अवगत करवाया।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री को राज्य के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

ऐतिहासिक फ़ाग मेले में इस वर्ष पहली बार होगा 'बुशहर कार्निवाल', नामी कलाकार देंगे प्रस्तुति, HPSCEA ने की फ़ाग को "राज्यस्तरीय दर्जा" देने की मांग

Sat Mar 12 , 2022
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर रामपुर बुशहर के ऐतिहासिक फाग मेले में इस वर्ष पहली बार ‘बुशहर कार्निवाल’ के नाम से रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। इसका आयोजन शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह की संस्था हिमाचल प्रदेश स्पोर्टस, कल्चरल एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन करेगी।एसोसिएशन की रामपुर बुशहर इकाई के अध्यक्ष राहुल […]

You May Like

Breaking News