25 को पेन डाऊन हड़‌ताल पर जायेंगे विकास खण्ड आनी के जिला परिषद कर्मचारी

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

जिला परिषद कर्मचारी महासंघ विकास खण्ड आनी इकाई की एक बैठक गत दिनों वीरवार को विकास खण्ड आनी के सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान ईश्वर सिंह ने की।

बैठक में विकास खण्ड आनी के सभी पंचायत सचिव,सहायक अभियंता और तकनीकी सहायक आदि ने भाग लिया।

बैठक में चर्चा के बाद जिला परिषद कर्मचारियों, अधिकारियों ने 25 जून को पेन डाउन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

यह निर्णय उनकी मांगों को मानने में प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे विलंब के चलते राज्य कार्यकारिणी के आहवान पर लिया गया है।

ईश्वर सिंह का कहना है कि इस निर्णय के बारे में उच्चाधिकारियों को समय पूर्व ही सूचित कर दिया गया है।

बैठक में पूर्ण चन्द, प्रताप सिंह, सन्तोष कुमार, महेन्द्र सिंह,सौभाग्या,मधु, विभु भारती, शिव राम, जीवानन्द,इन्द्र सिंह,लाल सिंह,राहुल,रिम्पी, लाल सिंह,ध्यान सिंह,कृष्ण चन्द आदि ने भाग लिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर बुशहर में जल्द होगी ट्रिपल इंजन वाली सरकार- टंडन

Mon Jun 20 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने रामपुर में भाजपा व्यापार प्रकोष्ट की बैठक में भाग लिया, उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल और मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी बिहारी लाल शर्मा भी उपस्थित रहे।रामपुर में सभा को संबोधित करते हुए संजय टंडन ने कहा कि […]

You May Like

Breaking News