file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

सीमेंट कम्पनियों को बंद करने के विरोध में सीटू ने शिमला में किया प्रदर्शन, सरकार से की मामला सुलझाने की मांग

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में जिला बिलासपुर की एसीसी और सोलन के दाड़लाघाट स्थित अंबुजा सीमेंट कम्पनी ने अगली सूचना तक अपना प्लांट बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

सभी कर्मचारियों को कंपनी में न आने के लिए कहा गया है। दोनों सीमेंट प्लांट से हिमाचल प्रदेश के हजारों लोगों का रोजगार जुड़ा है। ऐसे में प्लांट बंद होने की वजह से इन लोगों के रोजगार पर खतरा मंडरा रहा है।

सिटू ने इसे अडानी की तानाशाही बताया हैं और इसके खिलाफ उपायुक्त कार्यालय शिमला के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

केंद्रीय ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विजेंदर मेहरा ने कहा कि अडानी तानाशाही पर उत्तर आए हैं।

इस तरह काम बंद करने से पहले कम्पनी को सरकार को बताना होता हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। अडानी ने जब से कम्पनी को खरीदा उसके बाद कई शर्ते सामने रखी जा रही थी।

अडानी आज दुनिया में सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्हें लूट की खूली छूट दी जा रही हैं। यह पचास हजार से ज्यादा लोगों के रोजगार से जुडा मसला हैं। सरकार को इसमें हस्तक्षेप कर कार्यवाही करनी चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

CCTNS को लागू करने में "हिमाचल पुलिस प्रथम" स्थान पर, CM सुक्खू ने बधाई देते हुए कहा- "जन मित्र पुलिस की आवश्यकता"

Fri Dec 16 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला/दिल्ली  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  ने पहाड़ी राज्यों में क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) को लागू करने में प्रथम स्थान हासिल करने और आईसीजेएस (इंटर ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम) के क्रियान्वयन में तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने के लिए राज्य पुलिस को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने […]

You May Like

Breaking News