file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

आदर्श विद्यालय आनी में बोर्ड मेरिट सूची में स्थान प्राप्त छात्रा बबीता ठाकुर सम्मानित

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी में  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित  कक्षा दस जमा दो परीक्षा परिणाम में टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाली पाठशाला की  छात्रा बबीता ठाकुर को पाठशाला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया ।

बबीता ठाकुर ने 480 अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में सातवां स्थान प्राप्त किया । प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने बबीता ठाकुर को टोपी तथा बैज पहनाकर सम्मानित किया तथा बधाई एवम शुभकामनाएं प्रदान की ।

प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि बबीता ने न सिर्फ पाठशाला अपितु पूरे आनी क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। सभी विद्यार्थियों को छात्रा से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।

विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर ने बबीता के पिताजी सुंदर ठाकुर जोकि आनी के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं तथा खादवी गांव से संबंध रखते हैं ,को टोपी बैज पहनाकर सम्मानित किया ।

इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य रणधीर ठाकुर , प्रवक्ता नरेश ठाकुर तथा प्रवक्ता कुन्दन शर्मा ने अपने बधाई संदेश में छात्रा की वर्ष भर की पढ़ाई के प्रति  समर्पण,लग्न,कर्तव्यनिष्ठा तथा परिश्रम   की भावना की प्रशंसा की तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

इस अवसर पर  पाठशाला का सभी शैक्षिक तथा गैर शैक्षिक स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

मट्टनसिद्ध में 13 दिवसीय जूट प्रोडक्ट उद्यमी बनाने का प्रशिक्षण, 35 महिलाओं को बांटे प्रमाण-पत्र

Wed May 31 , 2023
एप्पल न्यूज़, हमीरपुर पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मट्टन सिद्ध में 13 दिवसीय जूट प्रोडक्ट उद्यमी बनाने का प्रशिक्षण दिया। संस्थान के निदेशक रजनीश कुमार ने संस्थान पर पहुंचने के बाद सबका आभार व्यक्त किया। संस्थान की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान की […]

You May Like

Breaking News