file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

“गोबर” टोकरी में लेकर विधानसभा पहुंचे BJP विधायक, पूछा कब खरीदोगे “सुक्खू जी”

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्प न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भाजपा के तल्ख तेवरों के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई. सत्र में आते समय विपक्षी भाजपा विधायक हाथ में गोबर की टोकरी लेकर विधानसभा पहुंचे.

सरकार के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी की. सरकार से दो रुपए किलो गोबर खरीदने की गारंटी याद दिलाते हुए CM से पूछा- एक साल से गोबर पड़ा है कब खरीदोगे.

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले प्रदेश के किसानों से दो रुपए किलो गोबर खरीदने की बात कही थी लेकिन 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार ने अभी तक इस गारंटी को पूरा नहीं किया है.

लोगों का गोबर 1 साल में सूख गया है जिसे लेकर वे आज विधानसभा पहुंचे हैं और मुख्यमंत्री को गोबर की टोकरिया सौंपी जाएगी और पूछा जायेगा की गोबर खरीदने की गारंटी कब पुरी होगी।

कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले लोगों को गुमराह किया और झूठी गारंटिया जनता को दी लेकिन विपक्ष इन गारंटी को भूलने नहीं देगी और सरकार को बार-बार गारंटी को पूरा करने की याद दिलाई जाएगी।

विपक्ष एक-एक करके सभी गारंटीयों को लेकर सरकार से सवाल पूछा जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल के VIP गवाले, बाल्टियों में दूध लेकर विधानसभा में 100 रुपये लीटर बेचने पहुंचे

Thu Dec 21 , 2023
एप्पल न्यूज, धर्मशाला हिमाचल विधानसभा विंटर सेशन के तीसरे दिन आज उस समय हर तरफ हंसी मजाक होने लगा जब सत्र के लिए भाजपा विधायक गवाले बनकर पहुंचे. हाथ में दूध की बाल्टियां लेकर विधायक 100 रुपये लीटर दूध बेचने लगे.यह प्रदर्शन था सुक्खू कांग्रेस सरकार की गारन्टी के विरोध […]

You May Like

Breaking News