file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

सरकार और प्रशासन अपने चहेतों और बाहरी कलाकारों पर लूटा रहा पैसा, हिमाचली कलाकारों की हो रही अनदेखी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश सरकार मेलों और समारोहों में  हिमाचली कलाकारों की अनदेखी कर रही है जिससे हिमाचल की नाटी व संस्कृति पर संकट के बादल मंडरा रहे है। हिमाचली कलाकारों का कहना है कि  बाहरी राज्यों के कलाकारों को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे हिमाचली कलाकारों का मनोबल गिर रहा है।

हिमाचल प्रदेश में साल भर में कई मेले आयोजित किए जाते हैं जिनमे  बाहर से कलाकार बुलाये जाते है या उन्ही कलाकारों को मौका दिया जाता है जिनकी सरकार व अधिकारियों के साथ अच्छी पैठ है।
 मेलों व अन्य कार्यक्रमों  में हिमाचल के कलाकारों की अनदेखी करके बाहर के कलाकारों को आमंत्रित कर उन पर पैसे लुटाए जाते हैं।
हिमाचली कलाकारों का आरोप है कि मेलों में न तो हिमाचली कलाकरों को उचित मेहनताना दिया जा रहा है और न ही स्टेज पर 2 मिनट से ज़्यादा का समय दिया जाता है। 
हिमाचली कलाकारों के साथ अन्याय हो रहा है। बाहरी कलाकारों को लाखों दिए जा रहे हैं जबकि हिमाचल के  कलाकारों पर नाममात्र राशि खर्च की जा रही है। 
उन्होंने कहा कि जिन कलाकारों के यूट्यूब पर सोसल मीडिया पर लाखों करोड़ों फॉलोवर है उनका ऑडिशन नही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी बात को सरकार व प्रशासन नही सुनी जाती है तो वे गानो के माध्यम से कलाकारों के साथ हो रहे भेदभाव को उजागर करेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

पीपुल्स बायोडायवर्सिटी रजिस्टर तैयार करने के लिए दो महीने की अवधि का कोर्स शिमला में सम्पन्न

Sun Mar 1 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के हरित कौशल विकास कार्यक्रम के तहत पीपुल्स बायोडायवर्सिटी रजिस्टर तैयार करने के लिए दो महीने की अवधि का कोर्स एच०पी० एनविस हब, हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद, शिमला में आज संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम पर्यावरण और वन क्षेत्र […]

You May Like

Breaking News