BJP सरकार की नीतियों के खिलाफ CPIM ने किया प्रदर्शन बोले- सरकार ने प्रदेश की जनता से की वादाखिलाफी

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) की जिला कमेटी ने हिमाचल प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर उसकी विफलताओं व जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध शिमला में आज जोरदार प्रदर्शन किया। उपायुक्त कार्यालय से लेकर नाज़ तक जलूस निकाला गया।

सीपीआईएम के जिला सचिव संजय चौहान ने कहा कि भाजपा ने 2017 में चुनाव के दौरान जो जनता से वायदे किये थे सरकार में आने के बाद उन्हें अमल में लाने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाए हैं।

सरकार ने वायदा किया था कि महंगाई कम करेंगे और रोजगार के अवसर सृजित किये जायेंगे। किसानों को फसलों को फसलों का उचित मूल्य दिलवाया जाएगा तथा मजदूरी में वृद्धि की जाएगी।

कर्मचारियों से वायदा किया था कि पुरानी पेंशन योजना(OPS) की बहाल की जाएगी तथा आउटसोर्स, ठेका, अंशकालीन व अन्य के लिए नीति बनाई जाएगी।

परन्तु आज तक कोई भी वायदा पूरा नहीं कर पाई है। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्तासीन हुई है प्रदेश में व्यापक महंगाई, बेरोजगारी व कृषि का संकट निरन्तर बड़ा है।

सीपीएम भाजपा सरकार की इन मजदूर, किसान व आमजन विरोधी नवउदारवादी व साम्प्रदायिकता की नीतियों के विरुद्ध तथा वैकल्पिक नीतियों के लिए आंदोलन जारी रखेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

मंडी रैली पर मुकेश का तंज - "डबल इंजन की सरकार अब ट्रबल इंजन बनी, जिसकी जनता मरम्मत नहीं करेगी बल्कि 2022 में बदल देगी"

Tue Dec 28 , 2021
एप्पल न्यूज़, ऊनानेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर मंडी में आयोजित हुई रैली पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार अब ट्रवल इंजन बन गई है, जिसकी जनता मरम्मत नहीं करेगी  बल्कि 22 में बदल कर रख देगी।ऊना में […]

You May Like