कृषि सचिव राकेश कंवर ने ली प्राकृतिक खेती की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए तय लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश में चल रही प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की प्रगति को जानने के लिए मंगलवार को राज्य सचिवालय में कृषि सचिव राकेश कंवर ने योजना की समीक्षा बैठक ली। कृषि सचिव ने योजना से जुडे़ अधिकारियों को तय लक्ष्यों को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक नरेश ठाकुर ने बताया कि योजना के तहत वर्ष 2022-23 के लिए तय किए गए लक्ष्यों को 83 फीसदी से अधिक पूरा कर लिया गया है और आगामी तीन महीनों में शेष लक्ष्यों को भी समय रहते पूरा कर लिया जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों के प्रमाणीकरण की प्रक्रिया चल रही है और अभी तक प्रदेश के 19 हजार किसानों के पंजीकरण का काम पूरा कर लिया गया है।

बैठक के दौरान सभी जिलों के परियोजना निदेशकों ने अपने-अपने जिले में चल रही प्राकृतिक खेती की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और कार्ययोजना के बारे में बताया।

बैठक के दौरान केंद्र सरकार की ओर से लाए गए राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन को लेकर तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।

इसके अलावा बैठक में अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 को मनाए जाने को लेकर की जा रही तैयारियों और आगामी कार्यनीति के बारे में भी जिला परियोजना निदेशकों को जानकारी दी गई।

बैठक के दौरान कृषि निदेशक डॉ बीआर तक्खी, अतिरिक्त कृषि निदेशक डॉ दिग विजय शर्मा, संयुक्त कृषि निदेशक डॉ रघबीर सिंह और प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की कार्यान्वयन इकाई के अधिकारी मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रदेश सरकार पारदर्शी, उत्तरदायी और जवाबदेह प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध, प्रदेश में "जॉब ऑन सेल" की पूर्व प्रथा पर लगेगी रोक -सुक्खू

Tue Jan 3 , 2023
एप्पल न्यूज़, धर्मशाला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में आयोजित विशाल जन आभार रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार लोगों को पारदर्शी, उत्तरदायी और जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिले भारी […]

You May Like

Breaking News