file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में एसजेवीएन आंतर प्रोजेक्ट दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, झाकड़ी

एसजेवीएन आंतर प्रोजेक्ट खेल प्रतियोगिता के दूसरे चरण में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में किया गया । जिसका समापन रविवार को फुटबॉल मैदान झाकड़ी में हुआ । जिसमें मुख्यातिथि के रूप में परियोजना प्रमुख श्री मनोज कुमार ने शिरकत की ।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एनजेएचपीएस और आरएचपीएस के मध्य खेला गया जिसमें कड़े मुक़ाबले में रामपुर की टीम ने 1-0 के अंतर से जीत हासिल की।

फुटबॉल प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन , दूसरे स्थान पर नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन और तीसरे स्थान पर कोरोपोरेट हेडक्वार्टर शिमला की टीम रही ।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यातिथि परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने सभी विजेताओं को ट्राफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया ।

प्रतियोगिता में कपिल रामटा(आरएचपीएस) को बेस्ट प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट, भीम देव नेगी (आरएचपीएस) को बेस्ट डिफ़ेंडर, कपिल (आरएचपीएस ) को गोल्डन गल्ब्ज और अंजन सेवगी ( एनजेएचपीएस) को गोल्डन बूट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

परियोजना प्रमुख द्वारा सभी टीमों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी । इस दौरान परियोजना के सभी विभागाध्यक्ष , अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।सभी ने कार्यक्रम की सराहना की ।

Share from A4appleNews:

Next Post

गारंटीयां पूरी नहीं, कानून व्यवस्था खराब, जश्न किस बात का- जम्वाल 

Mon Dec 11 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला भाजपा मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्री बार-बार जनता से गारंटीयो को पूरा करने का समय मांग रहे हैं, पर पूरा कर नहीं पा रहे हैं। केवल मात्र अपने किए गए वायदों से भागने और बचने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने […]

You May Like

Breaking News