file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हिमाचल में खाद 62 रुपए महंगी, सिंगल सुपर फास्फेट के दाम बढ़ने से किसानों- बागबानों को झटका, किसान कांग्रेस ने जताया विरोध

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

केंद्र सरकार ने किसानों और बागबानों को खाद के दामों में वृद्धि करके झटका दे दिया है। नकदी फसलों व फलों की पैदावार बढ़ाने में इस्तेमाल की जाने वाली सिंगल सुपर फास्फेट के दाम सरकार ने 62 रुपए प्रति बैग बढ़ा दिए हैं।

पहले यह इस खाद का 50 किलो का बैग 750 रुपए में आता था, वहीं अब इसकी कीमत 812 रुपए प्रति बैग हो गई है। कीमतों का हिमाचल किसान कांग्रेस ने विरोध किया है और चंद्र सरकार से इसके दाम कम करने की मांग की है।

हिमाचल किसान कांग्रेस के प्रवक्ता कंवर रविंद्र सिंह ने शिमला में प्रेस वार्ता कर कहा कि केंद्र सरकार ने खाद के दाम में वृद्धि कर किसानों बागवानों पर अतिरिक्त बोझ डाला है। बागवानो की आय पर इससे असर पड़ेगा।

किसान कांग्रेस इसका विरोध करती हैं और इसके बढ़े हुए मूल्यों को कम करने की मांग करती है। वन्ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के वॉशिंगटन एपल पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने पर देश में सेब का इंपोर्ट बढ़ा है।

यह हिमाचल के किसानों के लिए नुकसान दायक है। सरकार को बागवानों को संरक्षित करने के लिए इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी करनी चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

अरे वाह- ब्रजेश्वरी, ज्वालाजी और चामुंडा माता के दरबार में अब मन्दिर जाने की जरूरत नहीं, भक्तो "Online" करो पूजा, ‘दिव्य पूजा प्रणाली’ शुरू, दर्शन और दान भी "ऑन लाईन"

Fri Dec 22 , 2023
एप्पल न्यूज, धर्मशाला कांगड़ा के शक्तिपीठों में माता के दर्शनों के लिए अब आपको मंदिरों में कतारों में घंटों खड़े होकर परेशान होने की जरूरत नहीं. हिमाचल सरकार ने भक्तों के लिए अब हर बैठे दर्शनों की सुविधा जो दे दी है. भक्तों को अब ब्रजेश्वरी, ज्वालाजी और चामुंडा माता […]

You May Like

Breaking News