IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

शिमला में स्वर्णो का धरना प्रदर्शन, बोले 3 महीने बाद भी नही बना एक्ट मुख्यमंत्री ने की वादाखिलाफी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

सवर्ण समाज संगठन के कार्यकर्ताओं ने शिमला में टूटीकंडी क्रॉसिंग पर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बात करने नहीं आए तो शिमला के लिए कूच किया जाएगा। प्रदर्शन के कारण राजधानी में यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया है।

बालूगंज से एमएलए क्रासिंग की तरफ वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। शिमला-चंडीगढ़ और शिमला-मंडी हाईवे पर दो घंटे से यातायात पूरी तरह बंद है।मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर के बाहर भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

संगठन के अध्यक्ष रूमित ठाकुर ने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यकताओं की गाड़ियों को टूटीकंटी क्रॉसिंग तक आने से न रोका जाए।जोर-जबरदस्ती की तो हिंसक होने को मजबूर हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि बीजेपी कांग्रेस के लोग स्वर्ण समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में सत्र के दौरान 3 महीने के अंदर एक्ट बनाने की बात कही थी लेकिन ऐसा नही हुआ।

उन्होंने कहा कि स्वर्ण आयोग के गठन की अधिसूचना भी आज तक नही आई। उनके प्रदेश भर के हजारों कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा जगह जगह रोका जा रहा है।

संगठन के लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री को स्वर्ण समाज से आकर स्वयं बात करनी होगी। अगर ऐसा नही होता है तो स्वर्ण आंदोलन उग्र रूप ले लेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

खण्ड विकास कार्यालय रामपुर बुशहर में BDC सदस्यों के लिए 2 दिवसीय कार्यशाला आयोजित, एक्ट और योजनाओं की दी जानकारी

Wed Mar 16 , 2022
एप्पल न्यूज़, दिग्विजय कपाटिया शिमला रामपुर बुशहर खण्ड विकास कार्यालय में खंड के BDC सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पंचायत समिति हाल में किया गया। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन कोर्स डायरेक्टर, पंचायती राज परिषण संस्थान मशोबरा प्रेम राज चन्देल की निगरानी में किया गया।इस […]

You May Like

Breaking News