file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

Congress का आरोप-हिमाचल BJP सरकार जानबूझकर फैला रही कोरोना, कार्यक्रमों में जुटा रही भीड़- औरों को नसीहत, दावे खोखले

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों के लिए कांग्रेस ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी की सरकार आम जनता के लिए बंदिशें लगा रही है तो सरकारी कार्यक्रर्मो में भीड़ जुटा रही है। कोविड फैलने के लिए सरकार का कुप्रबंधन जिम्मेदार है। यह बात शिमला में आज कॉंग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कही।

कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस ने कोविड के चलते अपने कार्यक्रम स्थगित किये हैं और आगे भी वर्चुअल ही कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री ने पहले तो कार्यक्रम स्थगित करने की बात कही लेकिन उसके बाद आईजीएसमसी सहित अन्य स्थानों पर उद्घाटनों में भीड़ इकठी की गई। उन्होंने कहा कि सरकार यह सब वर्चुअल भी कर सकती थी।

उन्होंने कहा कि अगर स्थिति बिगड़ती है तो उसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। वन्ही उन्होंने कहा कि सरकार को फाइव डे वीक का विकल्प भी ढूंढना चाहिए क्योंकि लोगों को जरूरी काम होता है तो उन्हें इसमे दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला की सिमरन शर्मा बनी "बेस्ट भाभी" 'जी रिश्ते अवॉर्ड' में मिला बेस्ट भाभी का अवॉर्ड

Sat Jan 15 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला की सिमरन शर्मा ने अपनी अदाकरी के दम पर ज़ी रिश्ते अवॉर्ड शो में बेस्ट भाभी का अवार्ड अपने नाम कर मा बाप ही नही बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। बचपन से ही एक्टिंग का शौक रखने वाली सिमरन ने हाल ही में […]

You May Like

Breaking News